Android पर Blogger मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना
आप Blogger मोबाइल ऐप्लिकेशन से अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल पहले से मौजूद पोस्ट में बदलाव करने, उसे सेव करने, और ब्लॉग पोस्ट देखने के लिए भी कर सकते हैं. इस ऐप्लिकेशन को Android 5.0 और उससे बाद के वर्शन वाले डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है.
ज़रूरी जानकारी: Blogger मोबाइल ऐप्लिकेशन से पोस्ट करने के लिए, आपके पास पहले से एक Google खाता और कंप्यूटर पर बनाया गया ब्लॉग होना चाहिए.
आप ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके कभी भी और जहां चाहें वहां से पोस्ट प्रकाशित कर सकते हैं. अपनी पोस्ट को ड्राफ़्ट के तौर पर सेव कर सकते हैं. बाद में, कंप्यूटर पर जाकर इसमें बदलाव भी कर सकते हैं. आप वेब पर Blogger डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके सेटिंग और लेआउट बदल सकते हैं. इसमें ब्लॉग के आंकड़ों को भी देखा जा सकता है.
आप ऐप्लिकेशन की मदद से ये सब कर सकते हैं
Google खाते से साइन इन करने के बाद, आप प्रकाशित हो चुकी और ड्राफ़्ट में मौजूद सभी पोस्ट को ब्राउज़ कर सकते हैं. आप चाहें तो उनमें बदलाव करने के साथ ही मिटा भी सकते हैं. अगर आपके पास एडमिन या लेखक की अनुमति वाले कई ब्लॉग हैं, तो आप एक ब्लॉग से दूसरे ब्लॉग पर स्विच कर सकते हैं.
मोबाइल ऐप्लिकेशन से आप ये काम कर सकते हैं:
- नई पोस्ट लिखना और प्रकाशित करना
- पोस्ट को ड्राफ़्ट के तौर पर सेव करना, ताकि उन्हें बाद में पूरा किया जा सके
- Android Share का इस्तेमाल करके अपनी पोस्ट का लिंक शेयर करें
- ब्राउज़र में ब्लॉग या पोस्ट देखना
- खातों और ब्लॉग पर स्विच करना
- Blogger सहायता केंद्र पर जाना
- ऐप्लिकेशन से जुड़े सुझाव/शिकायत/राय भेजना
पोस्ट बनाना, उनमें बदलाव करना, और उन्हें प्रकाशित करना
अपनी पोस्ट को ड्राफ़्ट के रूप में सेव करना
ब्लॉग के बीच स्विच करना
ब्राउज़र पर अपना ब्लॉग या पोस्ट देखना
पोस्ट में फ़ोटो जोड़ना
खातों के बीच स्विच करना
सिर्फ़ वेब वर्शन पर उपलब्ध सुविधाएं
मोबाइल ऐप्लिकेशन से आप अपनी पोस्ट में बदलाव करने और उन्हें प्रकाशित करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, कुछ सुविधाएं सिर्फ़ Blogger डैशबोर्ड पर ही उपलब्ध हैं.
वेबसाइट से, आप ये काम कर सकते हैं:
- अपने ब्लॉग की थीम और लेआउट बदलना
- टिप्पणियों, पेजों और AdSense को प्रबंधित करना
- ब्लॉाग की सेटिंग में बदलाव करना
- ब्लॉग के आंकड़े देखना
Comments
Post a Comment